भूकम्प का अध्ययन सिस्मोलॉजी (Seirmo logy) कहलाता है।
पर्यावरण शिक्षा में मनुष्य व प्रकृति के बीच सह-सम्बन्धों की व्याख्या की जाती है।
जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि ओलेरीकल्चर कहलाती है।
सेरीकल्चर का सम्बन्ध रेशम कीट से है।
केरल राज्य में भारत का सर्वाधिक रेडियोधर्मी प्रदूषण पाया जाता है।
ईको-मार्क पर्यावरण अनुकूली उपभोक्ता उत्पादन को नामपत्रित करने की योजना है।
भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम को वर्ष 1980 में लागू किया गया।
पर्णपाती वन शीतोष्ण प्रदेश में पाए जाते हैं।
ओजोन क्षरण के लिए प्रमुख रूप से उत्तरदायी गैस का नाम क्लोरो फ्लोरो कार्बन (सीएफसी) है।
कुनैन को सिनकोना वृक्ष से प्राप्त किया जाता है।
भारतीय वन्यजीव अनुसंधान संस्थान उत्तराखण्ड के देहरादून में स्थित है।
जल की सबसे निचली सतह (कीचड़) में रहने वाले सूक्ष्मजीवों को बेन्थोस (Benthos) कहते हैं।
असमतापी जन्तुओं के शरीर का ताप वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है, जबकि समतापी जन्तुओं के शरीर का ताप हर मौसम में एक-समान रहता है।
पारिस्थितिकी-तन्त्र में ऊर्जा पिरामिड सदैव सीधा होता है।
सभी शाकाहारी जीवों को 'प्राथमिक उपभोक्ता' कहा जाता है।
खाद्य शृंखला की प्रत्येक कड़ी को पोषण स्तर कहते हैं।
पश्चिम बंगाल में आर्सेनिक द्वारा जल प्रदूषण सर्वाधिक है।
वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम को वर्ष 1972 में पारित किया गया।
भारत में प्रोजेक्ट टाइगर को वर्ष 1973 में शुरू किया गया।
ग्रीन पीस इण्टरनेशनल का मुख्यालय एम्सटर्डम (नीदरलैण्ड्स ) में है।
प्रकाश संश्लेषण के प्रकाशीय चरण के दौरान जल का ऑक्सीकरण और NADP का अपचयन होता है।
'द ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज' नामक पुस्तक की रचना चार्ल्स डार्विन ने की थी।
परमाणु रिएक्टर्स में मन्दक के रूप में भारी जल का प्रयोग किया जाता है।
जल में उपस्थित जैव ऑक्सीकरणीय कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बीओडी परीक्षण द्वारा ज्ञात की जाती है।
जल का घनत्व-4 डिग्री सेल्सियस ताप पर अधिकतम होता है।
बायोगैस में मीथेन गैस की मात्रा सर्वाधिक होती केन्द्रीय मृदा संरक्षण बोर्ड की स्थापना वर्ष 1953 में की गई थी।
भारत में भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग की स्थापना वर्ष 1981 में की गई।
जीवों तथा पर्यावरण के पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन पारिस्थितिकी कहलाता है।
जीवों की संकटग्रस्त जातियों को सूचीबद्ध करने वाली पुस्तक को रेड डाटा बुक कहते हैं।
काली मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से होता है।
काली मिट्टी का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से होता है।
नीम का वृक्ष जैविक कीटनाशक का उत्पादक है।
महासागरों में सोडियम क्लोराइड (NaCl) लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।
खाद्य श्रृंखला में जो सूर्य के प्रकाश में अपने भोजन का निर्माण करता है उसे उत्पादक (Producer) कहते हैं।
कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को वर्तमान में सबसे अधिक पर्यावरण-स्नेही माना जाता है।
किसी पारितन्त्र में तत्वों का चक्रण जैव भू-रासायनिक चक्र कहलाता है।
रीठा पादप का उत्पाद होता है जो साबुन का विस्थान है।
वायुदाब मापने वाले यन्त्र को बैरोमीटर कहते हैं। - अम्लीय वर्षा का मुख्य कारण सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) गैस होती है।
कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) नामक रसायन का उपयोग आम या अन्य फसलों को पकाने में किया जाता है।
पर्यावरणीय अध्ययन में शैक्षिक भ्रमण का मूल उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक पर्यावरण के विभिन्न पक्षों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है।
आग्नेय चट्टानों का निर्माण ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के जमा होने से होता है।
दक्षिण गोलार्द्ध में 22 दिसम्बर को सबसे लम्बा दिन होता है।
0 Comments